पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक
रेखा यादव के निर्देशन में सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ के0एस0रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु शांति भंग की किसी भी कोशिश को गंभीरता से लिया जा रहा है। होटल ढाबों की चैकिंग व ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है । विगत दिवस जनपद के सभी थाना प्रभारियों के नेतृत्व में विभिन्न टीमें निकालकर सघन चैकिंग अभियान चलाया गया । ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा के अंतर्गत कुल 83 लोगों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की गई ।
पिथौरागढ़ पुलिस का चैकिंग अभियान लगातार जारी ट्रैफिक रूल तोड़ने व मिशन मर्यादा के तहत कुल 83 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई |















Leave a Reply