शान्ति व्यवस्था भंग करने व शराब पीकर वाहन चलाने में कुल 2 लोग गिरफ्तार ट्रैफिक रूल तोड़ने व मिशन मर्यादा के तहत कुल 111 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी व सीओ के0एस0रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु शांति भंग की किसी भी कोशिश को गंभीरता से लिया जा रहा है। इसी क्रम में दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्तियों को गिरफ्तार किया:

एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन के नेतृत्व में उ0नि0 संदीप पिलख्वाल मय टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक मुकेश खड़ायत निवासी तिलढुंगरी पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया । कोतवाली धारचुला मे सूचना मिली कि पुष्कर सिंह थलाल द्वारा गाली गलौच, हल्ला गुल्ला कर उत्पात मचाया हुआ है । एसएचओ कोतवाली धारचुला विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में वरिष्ठ उ0नि0 अम्बी राम मय टीम के मौके पर पहुँचे तथा पुष्कर सिंह को शान्त करने का प्रयास किया परन्तु वह और उग्र हो गया । किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के दृष्टिगत पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए उक्त व्यक्ति को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया । जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा के अंतर्गत कुल 111 लोगों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *