बुजुर्ग महिला से लूट व मारपीट का फरार आरोपी पिथौरागढ़ पुलिस के हत्थे चढ़ा अभियुक्त पर ₹10,000 का इनाम घोषित था |

पिथौरागढ़ |  योगेश सिंह द्वारा थाना मुनस्यारी में शिकायत दर्ज करायी गयी थी कि रात्रि में जगदीश सिंह कोरंगा उर्फ जग्गू द्वारा उनकी नानी एवं नानाजी के साथ मारपीट कर उनके जेवर लूट लिये गये तथा अभियुक्त मौके से फरार हो गया। घटना के सं

बंध में थाना मुनस्यारी में धारा 323/324/394/457/504/506 भादवि के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया । अभियुक्त घटना के बाद से फरार चल रहा था । न्यायालय से उसके विरुद्ध कई बार गैर जमानतीय गिरफ्तारी वारंट जारी हुए, तथा पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा अभियुक्त पर ₹10,000 का पुरस्कार घोषित किया गया । पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक धारचुला के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी। टीम द्वारा लगातार तकनीकी एवं मैनुअल प्रयास करते हुए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जाती रही, परंतु अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने ठिकाने बदलता रहा । आज दिनांक 11 अगस्त 2025 को पुलिस टीम ने कड़ी मेहनत के बाद अभियुक्त जगदीश सिंह कोरंगा उर्फ जग्गू पुत्र रूद्र सिंह कोरंगा निवासी गोल्फा, मुनस्यारी, उम्र 33 वर्ष को धारचुला टीवी टावर के पास से गिरफ्तार कर लिया ।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
1. FIR संख्या 27/2021 – धारा 384/497/34/411 भादवि, कोतवाली मुनस्यारी।
2. FIR संख्या 03/2023 – धारा 506 भादवि, कोतवाली मुनस्यारी।
3. FIR संख्या 25/2023 – धारा 323/324/394/457/504/506 भादवि, कोतवाली मुनस्यारी।
4. FIR संख्या 253/2021 – धारा 8/20 NDPS एक्ट, कोतवाली पिथौरागढ़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *