पिथौरागढ़ | आज विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर ग्राम भागीचौरा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व थाना अस्कोट पुलिस द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में प्रभारी मजिस्ट्रेट/सिविल जज सीनियर डिवीजन श्रीमती मंजू देवी, तथा थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कंबोज के नेतृत्व में पुलिस टीम प्रभारी चौकी ओगला उपनिरीक्षक बसंत पंत तथा कांस्टेबल ध्रुव सिंह द्वारा भी भाग लिया गया। इस अवसर पर उपस्थित आदिवासी जनों को उनके संवैधानिक अधिकारों, विशेष रूप से विधिक सहायता, शिक्षा, स्वास्थ्य, और सामाजिक सुरक्षा जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई । साथ ही, नशे के दुष्प्रभावों एवं उससे होने वाली सामाजिक व शारीरिक हानियों के बारे में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी समाज को सशक्त बनाना, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना रहा ।
आज विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर ग्राम भागीचौरा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व थाना अस्कोट पुलिस द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।















Leave a Reply