पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सीओ के0एस0रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु शांति भंग की किसी भी कोशिश को गंभीरता से लिया जा रहा है। इसी क्रम में दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्तियों को गिरफ्तार किया:

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के के नेतृत्व में उ0नि0 ललित डंगवाल मय टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक हरीश चन्द्र पुनेठा निवासी मलान, हाल न्यू बजेठी पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।
थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में अपर उ0नि0 भुवन चन्द्र पाण्डेय मय टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान एक मो0सा0 को रोका जिसमें तीन लोग बिना हैल्मेट के सवार थे जो शराब के नशे में लग रहे थे । पुलिस टीम द्वारा उनका मेडीकल कराया जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई । पुलिस ने चालक पियूष कोशल निवासी गणेश चौक बेरीनाग को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया तथा अन्य दो व्यक्ति सौरभ कुमार व राहुल आर्या के विरूद्ध पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी ।
थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक उत्तम सिंह निवासी कालिका, बजानी थाना धारचुला को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।
जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा के अंतर्गत कुल 111 लोगों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की गई ।















Leave a Reply