ईमानदारी और मानवता का बेहतरीन उदाहरण: आरक्षी जगदीश सिंह अधिकारी ने लौटाया महिला का खोया हुआ मंगलसूत्र |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक कार्यालय पिथौरागढ़ में नियुक्त आरक्षी जगदीश सिंह अधिकारी द्वारा ईमानदारी व संवेदनशीलता का अनुकरणीय परिचय दिया गया । आरक्षी जगदीश सिंह को ड्यूटी के लिए जाते समय ईदगाह पियाना के पास सोने का एक मंगलसूत्र (लगभग 1 तोला) मिला। बिना किसी विलंब के उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ कर संबंधित महिला का पता लगाने का प्रयास किया। खोजबीन के बाद यह मंगलसूत्र जानकी देवी निवासी टकौरा, पिथौरागढ़ का होना ज्ञात हुआ । जानकी देवी को पुलिस कार्यालय बुलाकर, पुलिस उपाधीक्षक के.एस. रावत की उपस्थिति में उनका मंगलसूत्र उन्हें सुपुर्द किया गया। अपनी खोया हुआ गहना वापस पाकर महिला की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। उन्होंने भावुक होकर आरक्षी जगदीश को ढेरों आशीर्वाद दिए और पुलिस विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया ।

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव द्वारा आरक्षी जगदीश सिंह की इस ईमानदार और सराहनीय कार्य हेतु विशेष रूप से प्रशंसा की गई। उन्होंने कहा कि—
“आरक्षी जगदीश ने जो कार्य किया है, वह न केवल पुलिस विभाग की छवि को और मजबूत करता है, बल्कि समाज में विश्वास और सम्मान को भी बढ़ाता है। ऐसे कर्मठ व संवेदनशील पुलिसकर्मी विभाग की प्रेरणा हैं।

जनपद पिथौरागढ़ पुलिस इस प्रकार के ईमानदारीपूर्ण कार्यों को सदैव प्रोत्साहित करती है और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बनाए रखने हेतु प्रतिबद्ध है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *