जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ द्वारा आपदाग्रस्त क्षेत्रों का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण |

पिथौरागढ़ | जिलाधिकारी विनोद गिरी गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव द्वारा जनपद के आपदा प्रभावित क्षेत्रों – नाचनी, थल एवं मुनस्यारी का संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण कर आपदा से उत्पन्न स्थिति का जायज़ा लिया गया । निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी के.एस. रावत एवं संबंधित थानाध्यक्ष भी उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा मौके पर चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की गई तथा स्थानीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए ।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ द्वारा संबंधित थानाध्यक्षों को निम्न निर्देश दिए गए:
🔸 आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस की सक्रिय एवं निरंतर उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।
🔸 मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में आमजन को वैकल्पिक मार्गों की जानकारी तत्काल दी जाए।
🔸 स्थानीय प्रशासन, SDRF एवं अन्य एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर राहत एवं बचाव कार्यों को प्राथमिकता दी जाए।
🔸 बीट पुलिस कर्मियों द्वारा गांव स्तर पर सतत निगरानी रखी जाए एवं ग्रामीणों से लगातार संपर्क में रहें।
🔸 सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से समय-समय पर चेतावनी, मार्ग स्थिति एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी साझा की जाए।
🔸 आपदा कंट्रोल रूम को प्रत्येक गतिविधि की नियमित सूचना प्रेषित की जाए।
🔸 किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु पुलिस बल को 24×7 अलर्ट मोड में रखा जाए।

 

पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी द्वारा क्षेत्रीय जनता से संयम बनाए रखने की अपील की गई तथा यह आश्वासन दिया गया कि प्रशासन एवं पुलिस आपदा की इस घड़ी में हरसंभव सहायता हेतु पूर्णतः तत्पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *