पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के सख्त निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा बाहरी जनपदों से आये व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही तेज कर दी गई है ।
इसी क्रम में थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अस्कोट क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान निम्न लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की गयी –
शमशेर सिंह निवासी बगड़ीहाट निकट पावर ग्रिड द्वारा अपने किरायेदार का सत्यापन नही कराया था । शमशेर सिंह उपरोक्त का 5000 रूपये का नकद चालान किया गया ।
मनोज सिंह निवासी उपरोक्त द्वारा अपने किरायेदार का सत्यापन नही कराया था । मनोज सिंह उपरोक्त का 5000 रूपये का नकद चालान किया गया ।
संजय कुमार पाल निवासी उपरोक्त द्वारा अपने किरायेदार का सत्यापन नही कराया था । संजय कुमार उपरोक्त के विरूद्ध 10000 रूपये का कोर्ट चालान जारी किया गया ।
पिथौरागढ़ पुलिस आमजन से भी अपील करती है कि यदि उनके आस-पास कोई बाहरी व्यक्ति बिना सत्यापन के रह रहा हो तो इसकी सूचना नजदीकी थाना/चौकी को दें ।















Leave a Reply