थाना जाजरदेवल पुलिस द्वारा अवैध रूप से की जा रही भांग की खेती को किया गया नष्ट |

पिथौरागढ़ | उत्तराखण्ड सरकार द्वारा संचालित “नशा मुक्त उत्तराखण्ड” अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के कुशल निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की अवैध तस्करी एवं उत्पादन के विरुद्ध सतत रूप से प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में, आज प्रभारी थाना जाजरदेवल आशीष रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम हे0 का0 मनोज कुमार, हे0 का

0 सुरेन्द्र मनराल, हे0 का0 जरनैल सिंह, का0 मनोहर कापड़ी, पी0आर0डी0 पुष्कर द्वारा ग्राम सलम क्षेत्र में की जा रही अवैध भांग की खेती का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया। पुलिस टीम द्वारा लगभग दो नाली भूमि पर उगाई गई अवैध भांग की फसल का पता लगाकर उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया । जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जाएगा, तथा इस प्रकार की कार्रवाई भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगी । साथ ही, मानस नेशनल नार्कोटिक्स हेल्पलाइन पोर्टल (1933) के बारे में आमजन को जानकारी प्रदान की गई एवं अपील की गई कि यदि किसी भी व्यक्ति को मादक पदार्थों से संबंधित कोई सूचना प्राप्त होती है, तो वह तत्काल मानस हेल्पलाइन 1933 के माध्यम से सूचना साझा करें, ताकि आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *