पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ में लगातार हो रही भारी वर्षा को देखते हुए आपदा की संभावनाओं के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा जनपद में तैनात पुलिस बल, SDRF, NDRF तथा अन्य रेस्क्यू टीमों को 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं । इस संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा समस्त थाना प्रभारियों के साथ एक ऑनलाइन समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने सभी अधिकारियों को आपदा प्रबंधन हेतु तैयार रहने के निर्देश दिए। बैठक में विशेष रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर बल दिया गया:
सभी रेस्क्यू टीमों को अपने संसाधनों के साथ पूरी तरह से अलर्ट मोड में रहने के निर्देश।
संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी बढ़ाने और वहां पुलिस गश्त बढ़ाने की बात कही गई।
आपातकालीन स्थिति में तत्काल रेस्पॉन्स सुनिश्चित करने के निर्देश।
स्थानीय प्रशासन, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने के आदेश।
जनसामान्य को सतर्क रहने की सलाह देते हुए ज़रूरत पड़ने पर हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने की अपील।
जनपद की जनता से अनुरोध है कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल 112 या नजदीकी पुलिस थाना से संपर्क करें। पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है और किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है ।















Leave a Reply