पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु शांति भंग की किसी भी कोशिश को गंभीरता से लिया जा रहा है। इसी क्रम में दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्तियों को गिरफ्तार किया:

1. थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम चौकी प्रभारी वड्डा आशीश रावत, का0 मनोहर कापड़ी द्वारा वड्डा बाजार क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान देखा कि एक व्यक्ति सौरभ चिल्कोटी निवासी सुवाकोट थाना जाजरदेवल द्वारा, सरे आम हल्ला गुल्ला, आस पास के लोगों को गाली गलौच कर रहा था जिसे पुलिस टीम द्वारा शांत करने का प्रयास किया गया। लेकिन वह उत्तेजित होकर हिंसक व्यवहार करने लगा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए उसे धारा 172 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।
2. थाना गंगोलीहाट क्षेत्रान्तर्गत रावल गांव में राजकुमार निवासी फतेहपुर थाना हयातनगर उ0प्र0 द्वारा हल्ला गुल्ला, गाली गलौच कर उत्पात मचाया हुआ था । थानाधय्क्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर दोनों व्यक्तियों को शांत करने का प्रयास किया गया, किन्तु उन्होंने पुलिस के आदेशों की अवहेलना की। स्थिति को नियंत्रण में रखने हेतु दोनों को धारा 172 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।
जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा के अंतर्गत कुल 83 लोगों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की गई।















Leave a Reply