पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में अपर उ0नि0 भुवन राम आर्या मय टीम द्वारा अभियुक्त हिमांशु कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी कुमौड़ पिथौरागढ़ को उसके घर से गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियुक्त के विरुद्ध धारा 115(2)/351(2)/352 बीएनएस के अंतर्गत वाद न्यायालय में विचाराधीन था। न्यायालय द्वारा कई बार समन भेजे जाने के बावजूद अभियुक्त हाजिर नहीं हुआ, जिस कारण अदालत द्वारा उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था । गिरफ्तारी के पश्चात अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
वारण्टी अभियुक्त को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार |















Leave a Reply