पिथौरागढ़ पुलिस के खिलाड़ियों ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में चमकाया नाम |

पिथौरागढ़ | आईआरबी प्रथम, रामनगर में आयोजित द्वितीय प्रादेशिक जनपद/वाहिनी पुलिस वेलिफ्टिंग क्लस्टर प्रतियोगिता (वेटलिफ्टिंग, पावरलिफ्टिंग एवं योगा) में जनपद पिथौरागढ़ पुलिस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 04 पदक (02 स्वर्ण व 02 कांस्य) जीतकर जनपद को गौरवान्वित किया।

अपर उपनिरीक्षक गुरमुख सिंह द्वारा पावरलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक

कांस्टेबल राधा बोनाल द्वारा

▪ योग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक
▪ पावरलिफ्टिंग में दो कांस्य पदक
टीम का नेतृत्व निरीक्षक कैलाश जोशी (टीम मैनेजर) द्वारा किया गया ।

इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव द्वारा सभी प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी गई तथा भविष्य के लिए और ऊंचाइयां छूने की प्रेरणा दी गई । जनपद पिथौरागढ़ पुलिस, सेवा, समर्पण और सम्मान के साथ हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *