सराहनीय रेस्क्यू कार्य अस्कोट पुलिस एवं SDRF की तत्परता से खाई में गिरी कार के तीन घायल सवारों की बची जान |

पिथौरागढ़ | देर रात्रि में जौलजीबी से डीडीहाट की ओर जा रही एक कार संख्या UK05E 9126 कोतवाली अस्कोट क्षेत्रान्तर्गत बिरखम नामक स्थान पर अनियन्त्रित होकर गहरी खाई में गिर गई । दुर्घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अस्कोट श्री सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में पुलिस टीम व एस0डी0आर0एफ0 (SDRF) की रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों सहित तत्काल मौके के लिए रवाना हुई । खतरनाक व कठिन भू-भाग में रात्रि के समय जोखिम उठाकर टीम द्वारा तत्परता से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। वाहन में सवार तीनों घायल व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकालकर त्वरित उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया गया, जिससे उनकी जान बचाई जा सकी । पुलिस एवं SDRF की इस त्वरित, साहसिक और समन्वित कार्यवाही से जनसामान्य में सुरक्षा व विश्वास की भावना और अधिक मजबूत हुई है । पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव द्वारा थानाध्यक्ष अस्कोट व उनकी टीम तथा SDRF जवानों की इस सराहनीय कार्य हेतु प्रशंसा की गयी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *