पिथौरागढ़ | रात्रि में ग्राम कानड़ी निवासी लक्ष्मण चन्द्र द्वारा थाना झूलाघाट में सूचना दी गई कि उनके पड़ोसी गणेश चन्द्र के घर से चीखने की आवाज़ें आ रही हैं, गणेश चन्द्र के कपड़ों पर खून लगा है तथा पास में खून से सना हुआ दांव पड़ा है। किसी अनहोनी की आशंका के दृष्टिगत सूचना पर थानाध्यक्ष झूलाघाट उपनिरीक्षक दिनेश चन्द्र सिंह मय पुलिस टीम के तत्काल मौके पर पहुंचे ।
मौके पर देखा गया कि गणेश चन्द्र की पत्नी की खून से लथपथ लाश पड़ी थी, जिसका दांव से गला रेता गया था । प्रारम्भिक पूछताछ में पड़ोसियों द्वारा बताया गया कि मृतका व उसके पति गणेश चन्द्र के बीच प्रायः घरेलू विवाद होता था । पुलिस द्वारा मृतका की हत्या से सम्बन्धित आरोपी पति गणेश चन्द्र पुत्र बली चन्द्र निवासी ग्राम कानड़ी, झूलाघाट को तत्काल हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अन्तर्गत थाना झूलाघाट में अभियोग पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक
रेखा यादव के निर्देशन में प्रकरण में अग्रिम जांच की जा रही है।
अभियुक्त को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया |















Leave a Reply