शांति भंग करने वालों पर पिथौरागढ़ पुलिस की कड़ी कार्रवाई, कुल 02 लोग गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को गंभीरता से लिया जा रहा है। इसी क्रम में-

थाना झूलाघाट में सूचना मिली कि महर्षि स्कूल के पास एक व्यक्ति द्वारा सरे आम गाली-गलौच कर आमजन में भय एवं अशांति फैलाई जा रही है। सूचना पर थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डेय मय टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर उक्त व्यक्ति सोबन सिंह ऐरी निवासी निकट महर्षि स्कूल जाजरदेवल को शांत करने का भरसक प्रयास किया गया, परन्तु वह लगातार उत्तेजित होकर हिंसक व्यवहार पर उतारू हो गया। किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के दृष्टिगत पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए उक्त व्यक्ति को धारा 172 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।

कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हिमतड़ निवासी बहादुर राम द्वारा गाल गलौच कर मारपीट पर उतारू होकर शान्ति व्यवस्था भंग की हुई थी । उ0नि0 जितेन्द्र सौराड़ी, चौकी प्रभारी घाट मय टीम द्वारा मौक पर जाकर उक्त व्यक्ति को शांत करने का प्रयास किया गया, परन्तु वह पुलिस की बात न मानकर आदेशों की अवहेलना कर रहा था । किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के दृष्टिगत पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए उक्त व्यक्ति को धारा 172 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।

इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन चैकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक रूल तोड़ने व मिशन मर्यादा के तहत कुल 135 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *