पुलिस विभाग से चार कार्मिकों की सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई समारोह संपन्न |

पिथौरागढ़ | पुलिस विभाग में दीर्घकालीन एवं सराहनीय सेवा प्रदान करने वाले चार कार्मिकों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव द्वारा सभी सेवानिवृत्त कार्मिकों को शुभकामनाओं सहित सम्मानित किया गया ।

सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों में निम्न अधिकारी/कर्मचारी शामिल हैं:

1. अपर उपनिरीक्षक मोहन सिंह – दिनांक 01 नवम्बर 1985 को विभाग में नियुक्त हुए सिंह ने विवेकशीलता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया।

2. मुख्य आरक्षी धीरेन्द्र सिंह – दिनांक 20 नवम्बर 2008 से सेवा में रहते हुए उन्होंने अपने कार्यों से विभागीय मर्यादा को बनाए रखा और टीम भावना से कार्य किया।

3. मुख्य आरक्षी सुनील कुमार – जिन्होंने 10 जुलाई 2003 से पुलिस सेवा में रहकर कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सराहनीय योगदान दिया।
4. कुक पुष्पा भट्ट – जिन्होंने दिनांक 17 दिसम्बर 2007 को पुलिस विभाग में नियुक्ति प्राप्त की थी और अपनी सेवा के दौरान विभाग के प्रति निष्ठा एवं समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक गोविन्द बल्लभ जोशी, प्रतिसार निरीक्षक नरेश चन्द्र जखमोला सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे । विदाई समारोह एक गंभीर लेकिन भावुक वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें साथियों द्वारा सेवानिवृत्त कार्मिकों के साथ बिताए गए क्षणों को स्मरण किया गया और उन्हें सम्मानपूर्वक विदा किया गया । पिथौरागढ़ पुलिस परिवार सभी सेवानिवृत्तजनों के स्वस्थ, सुरक्षित एवं सुखद भविष्य की कामना करता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *