पिथौरागढ़ | त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के शांतिपूर्ण सम्पन्न होने के पश्चात अब मतगणना की प्रक्रिया की तैयारी प्रारम्भ हो चुकी है। कल दिनांक 31 जुलाई 2025 को जनपद के विभिन्न ब्लॉकों में होने वाली मतगणना के दृष्टिगत आज पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ श्रीमती रेखा यादव (IPS) द्वारा पुलिस लाइन में नियुक्त पुलिस बल को ब्रीफिंग दी गई ।
इस अवसर पर एसपी महोदया ने पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि–
मतगणना स्थलों पर पूरी सतर्कता और मुस्तैदी बनाए रखें।
शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
किसी भी प्रकार की अफवाह, भीड़भाड़ या अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
कर्मचारी पूरी निष्पक्षता एवं अनुशासन के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें।

इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, पुलिस उपाधीक्षक धारचूला के.एस. रावत सहित समस्त जोनल पुलिस अधिकारियों द्वारा भी ड्यूटी में लगे पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । जनपद पुलिस मतगणना को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पूर्णतः तैयार है ।















Leave a Reply