पिथौरागढ़ | जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का पहला चरण शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो गया है । को दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के नेतृत्व में आज एक महत्वपूर्ण बैठक गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित की गई, जिसमें जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी, जोनल पुलिस अधिकारी, सेक्टर पुलिस अधिकारी एवं सभी थानाध्यक्ष उपस्थित रहे । बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्वाचन आयोग से प्राप्त दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि चुनाव के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता होगी। इसके लिए सभी अधिकारियों को अपने-अपने जोन व सेक्टर के अंतर्गत आने वाले मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए । बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि यदि किसी भी मतदान स्थल पर अराजकता या अशांति फैलाने का प्रयास किया जाता है, तो तत्काल प्रभाव से वैधानिक कार्रवाई की जाए। साथ ही शराब तस्करों, अराजक तत्वों एवं कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखते हुए उनके विरुद्ध सख्त कदम उठाने को कहा गया । एसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे टीम भावना से कार्य करते हुए चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुरक्षित रूप से सम्पन्न कराने में पूर्ण निष्ठा के साथ सहयोग करें ।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर एसपी रेखा यादव की महत्वपूर्ण बैठक जोनल, सैक्टर पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश |















Leave a Reply