पिथौरागढ़ | पुलिस मुख्यालय के निर्देशों एवं पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़
रेखा यादव के आदेशानुसार आज थाना गंगोलीहाट में “थाना दिवस” का आयोजन किया गया।
थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में थाना क्षेत्र के अनेक ग्रामीण एवं नागरिकों ने प्रतिभाग किया।
जनता द्वारा प्रस्तुत विभिन्न शिकायतों एवं समस्याओं को गम्भीरता से सुना गया तथा अनेक मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया।
थाना दिवस का उद्देश्य पुलिस और आमजन के मध्य संवाद बढ़ाना,
समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण तथा
जनविश्वास में वृद्धि करना है।
कार्यक्रम के अंत में थानाध्यक्ष द्वारा सभी उपस्थित नागरिकों को आश्वस्त किया गया कि –
“जनसमस्याओं के निराकरण के लिए पुलिस सदैव तत्पर है, किसी भी शिकायत को अनदेखा नहीं किया जाएगा।”
पिथौरागढ़ पुलिस — सेवा, सुरक्षा, सहयोग के लिए संकल्पबद्ध।















Leave a Reply