बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले दो मकान मालिकों के विरूद्ध थाना बेरीनाग पुलिस ने जारी किए 10- 10 हजार के चालान |

पिथौरागढ़ | जनपद में अपराधों की रोकथाम के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सी.ओ. पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, सी.ओ. धारचुला कुवर सिंह रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा लगातार किरायेदार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है, बिना सत्यापन पाए जाने पर संबंधित मकान मालिक के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इस क्रम में थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश चंद्र जोशी मय पुलिस टीम द्वारा बेरीनाग क्षेत्र में चैकिंग अभियान के दौरान दो मकानों में बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर संबंधित मकान मालिकों क्रमशः 1- हरीश चंद्र निवासी ग्राम खितौली, 2- हुकुम सिंह महरा निवासी निकट राम मंदिर बेरीनाग के विरूद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत 10- 10 हजार रूपये के चालान जारी किये गए । यह कार्रवाई क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *