पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के कुशल निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी एवं क्षेत्राधिकारी के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा एवं जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया । इस अभियान के अंतर्गत जनपद के सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले व्यक्तियों के साथ-साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई ।

मुख्य कार्रवाई बिंदु –
• बिना हेलमेट वाहन चलाना
• शराब पीकर वाहन चलाना
• ओवरस्पीडिंग
• ओवरलोडिंग वाहन संचालन
अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 22 लोगों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की।
यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं आम जनमानस की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया, जिसकी आगे भी निरंतरता जारी रहेगी।
पुलिस आम जनता से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।
— पिथौरागढ़ पुलिस – सुरक्षित पिथौरागढ़, सतर्क पिथौरागढ़















Leave a Reply