पंचायत चुनाव से पहले शराब तस्करों पर पुलिस का करारा प्रहार एस0ओ0जी0 व थाना जाजरदेवल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 11 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, 01 तस्कर गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के मद्देनज़र जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध शराब, मादक पदार्थों एवं आपराधिक तत्वों पर नियंत्रण हेतु पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर एवं क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी व के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे सघन चैकिंग अभियान के तहत आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी ।
_________________________
कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण:
थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डेय एवं प्रभारी एस0ओ0जी0 प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस व एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम ने मलान, के पास चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति मान सिंह रावत पुत्र स्व. धन सिंह निवासी: मलान, जनपद पिथौरागढ़ को 10 पेटी पूरी व 01 पेटी आधी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना जाजरदेवल में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
_________________________
शराब माफियाओं को चेतावनी – जनपद पुलिस पूरी तरह अलर्ट!

पंचायत चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जनपद पुलिस का अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

सीमावर्ती क्षेत्रों, बाजार, ढाबों, एवं संभावित संवेदनशील स्थानों पर सघन निगरानी और औचक चैकिंग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *