पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी तथा के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों एवं ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया ।
इसी क्रम में:
कोतवाली पिथौरागढ़ में सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने बड़ावे में उत्पात मचाकर लोगों को परेशान किया हुआ है । उ0नि0 कमलेश जोशी प्रभारी ऐचोली मय टीम के मौके पर पहुँचे तथा उक्त व्यक्ति पुष्कर जोशी निवासी बड़ावे को समझाया परन्तु वह नही मान रहा था शान्ति एवं कानून व्यवस्था से सम्बन्धित आदेश निर्देशों की अवहेलना कर रहा था । पुलिस ने उक्त व्यक्ति को धारा 172 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया ।
थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में उ0नि0 पूजा मेहरा चौकी प्रभारी चौकोड़ी मय टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक पंकज कुमार निवासी खोलागांव थाना कांडा बागेश्वर को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।
थानाध्यक्ष झूलाघाट दिनेश चन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा शान्ति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान एक व्यक्ति भुवन चन्द्र पन्त निवासी जाखपन्त पिथौरागढ़ को सरे आम गाली गलौच कर उत्पात मचाकर शान्ति व्यवस्था भंग करने पर धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।
“मिशन मर्यादा” अभियान के अंतर्गत तथा ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले कुल 170 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्रवाई की गयी ।















Leave a Reply