पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव द्वारा

नगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने यातायात ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, सुगम व अनुशासित बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । एसपी महोदया ने ड्यूटी कर्मियों को निर्देशित किया कि पर्यटकों व आमजन को मार्ग, पार्किंग, होटल आदि से संबंधित सही जानकारी सहृदयता व विनम्रता के साथ प्रदान की जाए जिससे जनपद में आने वाले पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े । साथ ही उन्होंने प्रमुख चौराहों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ट्रैफिक को नियंत्रित रखने के लिए आवश्यक संसाधनों के उपयोग तथा यातायात संकेतों का पालन कराने के निर्देश भी दिए । पिथौरागढ़ पुलिस आमजन की सुविधा व सुरक्षा के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है ।















Leave a Reply