पिथौरागढ़ | पुलिस उपाधीक्षक धारचूला कुंवर सिंह रावत द्वारा आज कोतवाली धारचूला में पुलिस कर्मियों के साथ गोष्ठी कर आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने हेतु महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए ।
🔸 अपने-अपने बीट क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखें
🔸 अराजक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करें
🔸 क्षेत्र की शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखें
🔸 अवैध शराब, चरस, स्मैक तस्करी पर रोक हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाएं
🚨 चुनाव से पहले हर गतिविधि पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर!
जनपद पुलिस हर हाल में सुनिश्चित करेगी क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और निष्पक्षता ।















Leave a Reply