पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा कोतवाली पिथौरागढ़ का आकस्मिक निरीक्षण थाने में आगन्तुकों से मुलाकात कर समस्याओं के बारे में ली जानकारी |

पिथौरागढ़ | विगत दिवस पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़

रेखा यादव द्वारा कोतवाली पिथौरागढ़ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी सहित थाने के समस्त पुलिसकर्मी उपस्थित रहे । निरीक्षण के अंतर्गत मालखाना, थाना कार्यालय, शस्त्र (आर्म्स एवं एम्यूनिशन), आपदा उपकरण, अभिलेख, सी.सी.टी.एन.एस. कक्ष, थाना भोजनालय, पुलिस बैरक एवं थाना परिसर का गहन अवलोकन किया गया । पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा थाना परिसर की स्वच्छता व्यवस्था की सराहना करते हुए इसे नियमित रूप से बनाए रखने के निर्देश दिए गए । निरीक्षण के दौरान महोदया द्वारा थाने में आगन्तुकों से मिलकर उनकी समस्याओं के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी । पुलिस को निर्देश दिये कि थाने में आने वाले शिकायतकर्ता की समस्याओं का त्वरित प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *