पिथौरागढ़ | आगामी पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण एवं

निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है । इसी क्रम में थानाध्यक्ष झूलाघाट दिनेश चन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस द्वारा एस.एस.बी. के साथ अन्तर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्रों, काली नदी के किनारे संयुक्त कॉम्बिंग अभियान चलाया गया। साथ ही नेपाल एपीएफ के साथ समन्वय बनाकर अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है । जनपद पिथौरागढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे सतर्क रहें एवं किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन या हेल्पलाइन नंबर 112 पर दें। साथ ही, सत्यापन संबंधी नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें ।















Leave a Reply