पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी एवं के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में, जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों तथा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया ।

इसी क्रम में:
1. प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचुला विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में अपर उ0नि0 विशन सिंह मय पुलिस टीम द्वारा धारचुला क्षेत्र में सरे आम उत्पात मचाने वाले चन्दन कुमार निवासी गोठी कालिका को बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया ।
2. थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बलुवाकोट क्षेत्र में शराब के नशे में लडाई-झगडा करने वाले महेन्दर सिंह निवासी बलुवाकोट को बीएनएसएस की धारा 172 के तहत गिरफ्तार किया गया ।
3. थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डे के नेतृत्व में चौकी वड्डा प्रभारी उ0नि0 आशीष रावत द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक विजय कुमार निवासी चैसर को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।
जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा “मिशन मर्यादा” अभियान के अंतर्गत चलाए गए इस सघन चेकिंग अभियान में कुल 149 व्यक्तियों के विरुद्ध ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन एवं अन्य विधिक प्रावधानों के अंतर्गत चालान/विधिक कार्रवाई की गई।















Leave a Reply