पिथौरागढ़ | प्रभारी निरीक्षक कोतवाला जौलजीबी
संजीव कुमार के नेतृत्व में आज कोतवाली जौलजीबी पुलिस एवं जिला बाल कल्याण विभाग की संयुक्त टीम द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज, जौलजीबी में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं को बाल अधिकारों, बाल अपराधों की रोकथाम, तथा विभिन्न कानूनी प्रावधानों के विषय में जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर फोकस किया गया:
• बाल विवाह की रोकथाम: बाल विवाह के कानूनी परिणामों और सामाजिक दुष्परिणामों को स्पष्ट किया गया।
• बाल संरक्षण: बच्चों को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई तथा उन्हें सुरक्षित वातावरण में विकसित होने के महत्व से अवगत कराया गया।
• गुड टच – बैड टच: बच्चों को स्पर्श के प्रकारों को समझाने के लिए सरल भाषा में ‘गुड टच-बैड टच’ की अवधारणा समझाई गई, ताकि वे किसी भी गलत व्यवहार की पहचान कर सकें और उसकी रिपोर्ट कर सकें।
• नशे के दुष्परिणाम: युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त की गई और इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया।
• यातायात नियमों की जानकारी: सड़क सुरक्षा, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, तथा ट्रैफिक नियमों के पालन से संबंधित जानकारियां दी गईं।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास, जागरूकता और सुरक्षा की भावना का विकास करना था, ताकि वे अपने अधिकारों की रक्षा कर सकें और जिम्मेदार नागरिक बन सकें।
विद्यालय प्रशासन, छात्रों एवं अभिभावकों द्वारा कार्यक्रम की सराहना की गई और इस प्रकार की पहल को समय-समय पर दोहराने का अनुरोध भी किया गया ।















Leave a Reply