पिथौरागढ़ | मुख्यमंत्री उत्तराखंड के आदेशानुसार प्रदेशभर में संचालित “ऑपरेशन कालनेमि” अब जनपद पिथौरागढ़ में भी पूरी सख्ती और सतर्कता के साथ चलाया जा रहा है । इस अभियान का संचालन पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के कुशल मार्गदर्शन में तथा पुलिस उपाधीक्षक गोविन्द बल्लभ जोशी एवं पुलिस उपाधीक्षक
के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में किया जा रहा है। जनपद पुलिस द्वारा संदिग्ध बाबाओं, आश्रमों, डेरों एवं धार्मिक स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम द्वारा नगर क्षेत्र में निवासरत बाबाओं के ठिकानों एवं दस्तावेजों का सत्यापन किया गया तथा आवश्यकतानुसार सख्त चेतावनी भी दी गई । जनपद पिथौरागढ़ पुलिस जनता से अपील करती है कि किसी भी ढोंगी बाबा अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा सके ।
ढोंगी बाबाओं पर निगरानी रखने हेतु पिथौरागढ़ पुलिस का ऑपरेशन “कालनेमि” |















Leave a Reply