दुकान में अवैध रूप से शराब बेचने वाले संचालक को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी एवं के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में, जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों तथा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया ।

इसी क्रम में:

1. प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम उ0नि0 प्रदीप कुमार, हे0का0 भूपेन्द्र सिंह रावत व का0 नीरज भोज द्वारा रोडवेज बस अड्डे के पास एक टिन की दुकान में छापेमारी की तो दुकान संचालक द्वारा लोगों को अवैध रूप से शराब बेची/परोसी जा रही थी । पुलिस टीम द्वारा ढाबा संचालक कैलाश नाथ पुत्र गणेश नाथ निवासी ग्राम डुमाली दिग्तोली, पिथौरागढ को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया ।

2. थाना बेरीनाग क्षेत्रान्तर्गत दीपक सिंह कार्की निवासी कालेटी बेरीनाग द्वारा सरेआम उत्पात मचाकर लोक शांति भंग की जा रही थी । जो पुलिस के समझाने पर भी नही मान रहा था । थानाध्यक्ष महेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में उ0नि0 भुवन चन्द्र गहतोडी मय टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत गिरफ्तार किया गया ।

जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा “मिशन मर्यादा” अभियान के अंतर्गत चलाए गए इस सघन चेकिंग अभियान में कुल 97 व्यक्तियों के विरुद्ध ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन एवं अन्य विधिक प्रावधानों के अंतर्गत चालान/विधिक कार्रवाई की गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *