वारण्टी अभियुक्त को कोतवाली धारचुला पुलिस ने किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचुला श्री विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में अपर उ0नि0 विशन सिंह मय पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त दिनेश सिंह पुत्र गजे सिंह निवासी मल्ली बाजार खडी गली को अभियुक्त के घर से गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियुक्त के विरुद्ध जुआ अधिनियम की धारा 13 के अंतर्गत वाद न्यायालय में विचाराधीन था। न्यायालय द्वारा कई बार समन भेजे जाने के बावजूद अभियुक्त हाजिर नहीं हुआ, जिस कारण अदालत द्वारा उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था । गिरफ्तारी के पश्चात अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *