पिथौरागढ़ |
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी एवं के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों तथा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया ।
इसी क्रम में:
एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम उ0नि0 ललित डंगवाल, हे0 का0 राजकुमार, का0 गोविन्द सिंह द्वारा चैकिंग के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम भुरमुनी जाने वाले रास्ते पर स्थित एक ढाबे में शराब बेचने/ परोसने वाले ढाबा संचालक बसन्त पाण्डे पुत्र पूरन चन्द्र पाण्डे निवासी गुरूड़ा थाना व जिला पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया ।
ग्राम नई बस्ती डीडीहाट निवासी सौरभ पंचपाल द्वारा लड़ाई झगड़ा कर उत्पात मचाया हुआ था । एसओ डीडीहाट हरीश सिंह के नेतृत्व में अपर उ0नि0 प्रदीप मिश्रा मय टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।
ग्राम रोझाड़ बलुवाकोट निवासी केशर सिंह द्वारा सरे आम उत्पात मचाया हुआ था तथा पुलिस के समझाने पर भी नही मान रहा था । एसओ बलुवाकोट मेघा शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को धारा 172 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।
ग्राम मड़ेगांव निवासी सुमित कुमार द्वारा उत्पात मचाकर शान्ति व्यवस्था भंग की जा रही थी । एसओ जाजरदेवल मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में उ0नि0 आशीष रावत मय टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।
जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा “मिशन मर्यादा” अभियान के तहत चलाए गए इस सघन चेकिंग अभियान के दौरान कुल 100 व्यक्तियों के विरुद्ध ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन एवं अन्य विधिक प्रावधानों के तहत चालान/विधिक कार्रवाई की गई ।















Leave a Reply