गंगोलीहाट पुलिस ने दिखाया मानवीय संवेदनाओं का उत्कृष्ट उदाहरण |

पिथौरागढ़ | आज गंगोलीहाट बाजार क्षेत्र में एक महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ अवस्था में घूमती हुई पाई गई। इस सूचना पर थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी तत्काल मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए महिला आरक्षी ज्योती खाती को लेकर मौके पर पहुँचे । महिला को सुरक्षित थाना लाया गया, जहां महिला पुलिस कर्मियों द्वारा उसे स्नान कराया गया, साफ-सुथरे कपड़े पहनाए गए और भोजन उपलब्ध कराया गया | थानाध्यक्ष डांगी द्वारा महिला के परिजनों की जानकारी एकत्र कर संपर्क किया गया तथा उनके गंगोलीहाट पहुंचने पर महिला को उनके सुपुर्द किया गया । थानाध्यक्ष द्वारा उक्त महिला को आवश्यक वस्त्र एवं दैनिक उपयोग की सामग्री भी उपलब्ध कराई गई । महिला एवं उसके परिजन पुलिस के इस सहयोगात्मक व संवेदनशील व्यवहार से अत्यंत प्रसन्न और भावुक दिखे । जनपद पिथौरागढ़ पुलिस सदैव समाज के कमजोर, वंचित एवं ज़रूरतमंद वर्गों के प्रति कर्तव्यनिष्ठ, संवेदनशील और सेवा भाव से कार्य करने हेतु संकल्पित है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *