टैक्सी चालकों द्वारा यात्रियों से दुर्व्यवहार की शिकायतों के सम्बन्ध में जनपद पुलिस सतर्क, निरीक्षण व दिशा-निर्देश जारी |

पिथौरागढ़ | हाल ही में कुछ यात्रियों द्वारा टैक्सी चालकों के दुर्व्यवहार एवं जबरन सवारी बैठाने की शिकायतें प्राप्त हुई थीं । इन शिकायतों को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक महोदया, कुमायूं परिक्षेत्र, नैनीताल के निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव द्वारा जनपद की समस्त पुलिस इकाइयों को जाँच एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं । इसी क्रम में सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी एवं सीओ के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त टैक्सी चालकों के साथ मीटिंग्स आयोजित की जा रही हैं। मीटिंग्स में चालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि:

किसी भी यात्री से दुर्व्यवहार नहीं किया जाए।
जबरदस्ती सवारी न बैठाई जाए।
निर्धारित किराये से अधिक राशि न वसूली जाए।

यातायात निरीक्षक द्वारा औचक निरीक्षण

इसी क्रम में आज निरीक्षक यातायात अय्यूब अली द्वारा टैक्सी स्टैण्डों का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने सामान्य जनता व यात्रियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं । जांच में कोई भी दुर्व्यवहार संबंधी शिकायत प्रकाश में नहीं आई।

सभी टैक्सी चालकों को निर्देशित किया गया कि वह यात्रियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करें और किसी भी प्रकार की ज़बरदस्ती या अभद्रता से परहेज़ करें । ऐसे प्रकरण भविष्य में संज्ञान में आने पर संबंधित टैक्सी चालकों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी । पिथौरागढ़ पुलिस जनता से अनुरोध करती है कि यदि किसी टैक्सी चालक द्वारा दुर्व्यवहार या अनुचित वसूली की जाती है तो इसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाना/चौकी अथवा कंट्रोल रूम नंबर 112 पर दें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *