थाना झूलाघाट पुलिस ने दुकान में अवैध रूप से शराब बेचने वाले दुकान संचालक को किया गिरफ्तार सरेआम उत्पात मचाने वाले व्यक्ति को थाना जाजरदेवल पुलिस ने किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी  गोविन्द बल्लभ जोशी एवं  के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों तथा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया ।

इसी क्रम में:
1. थानाध्यक्ष झूलाघाट दिनेश चन्द्र सिंह, का0 दीपक कुमार लुंठी एवं का0 चालक कमल किशोर भट्ट द्वारा जाख पन्त में चेकिंग के दौरान एक दुकान से 21 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। दुकान संचालक विक्रम बहादुर पुत्र मोहन राम निवासी जाख पन्त, झूलाघाट को मौके पर गिरफ्तार कर, उसके विरुद्ध थाना झूलाघाट में आबकारी अधिनियम की धारा 21/60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया |

2. थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में चौकी वड्डा प्रभारी उ0नि0 आशीष रावत द्वारा वड्डा क्षेत्र में सरेआम उत्पात मचाने वाले जगदीश खड़ायत निवासी रियासी, वड्डा को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 172 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया । जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा “मिशन मर्यादा” अभियान के तहत चलाए गए इस सघन चेकिंग अभियान के दौरान कुल 86 व्यक्तियों के विरुद्ध ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन एवं अन्य विधिक प्रावधानों के तहत चालान/विधिक कार्रवाई की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *