थाना गंगोलीहाट पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार मिशन मर्यादा” एवं ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर कुल 122 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में तथा सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी एवं सीओ के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा सार्वजनिक/धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी क्रम में थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम हे0 का0 देश दीपक, हे0 का0 राजेन्द्र चन्द द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम अग्रोन से नीचे गधेरे में अभियुक्त जगत राम पुत्र स्व0 सुनार राम निवासी पाली, गंगोलीहाट को 5 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध थाना गंगोलीहाट में धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया । जनपद पुलिस द्वारा “मिशन मर्यादा” अभियान के अंतर्गत सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत कुल 122 व्यक्तियों के विरुद्ध ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन तथा अन्य कानूनों के अंतर्गत चालान/विधिक कार्रवाई की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *