पिथौरागढ़ | ग्राम तल्ला भैंसकोट निवासी ललित सिंह दसौनी, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ थे, अपने घर से लापता हो गए थे। गुमशुदगी की सूचना पर थाना नाचनी पुलिस द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर पंपलेट चस्पा किए गए, साथ ही समाचार पत्रों, सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से सूचना प्रसारित की गई । पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन तथा थानाध्यक्ष नाचनी मंगल सिंह नेगी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम को निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप सफलता प्राप्त हुई। पुलिस टीम को अल्मोड़ा जनपद के थाना दन्या क्षेत्र अंतर्गत पनुवानौला के पास कलमट के अंदर एक व्यक्ति के रहने की सूचना प्राप्त हुई, जो लापता ललित सिंह दसौनी निकले । थाना नाचनी पुलिस द्वारा तत्परता से मौके पर पहुंचकर गुमशुदा व्यक्ति को सकुशल बरामद किया गया एवं आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत उन्हें उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया । परिजनों ने ललित सिंह की सकुशल वापसी पर पुलिस विभाग का आभार प्रकट किया है। इस सफलता में नाचनी पुलिस की सक्रियता, संवेदनशीलता एवं समर्पण सराहनीय रहा है ।
दिमागी रूप से अस्वस्थ गुमशुदा व्यक्ति को थाना नाचनी पुलिस ने जनपद अल्मोड़ा से किया सकुशल बरामद |















Leave a Reply