पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ में मोहर्रम (06 जुलाई 2025) के अवसर पर शांति, कानून व्यवस्था एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव द्वारा सभी थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्ठी में मोहर्रम के दौरान की जाने वाली पुलिस व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए ।
पुलिस अधीक्षक महोदया के आदेशानुसार मोहर्रम के अवसर पर सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी एवं सीओ के0 एस0 रावत के पर्यवेक्षण में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है ।
ताजिया व जुलूस मार्गों का पूर्व निरीक्षण कर लिया गया है तथा जहां आवश्यक हो वहां यातायात डायवर्जन व प्रबंधन की व्यवस्था की जा रही है।
अराजक तत्वों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं ।
शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ।
सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में स्थानीय समुदाय के साथ समन्वय बनाकर साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखें।
संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल एवं इंटेलिजेंस टीमों की तैनाती की गई है ।
सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने या भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है ।
पुलिस प्रशासन की आमजन से अपील है कि वे मोहर्रम के अवसर पर शांति, भाईचारा व सौहार्द बनाए रखें। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें एवं किसी भी असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें ।















Leave a Reply