पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी की अध्यक्षता में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी की उपस्थिति में, कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्रान्तर्गत गणमान्य / सम्भ्रान्त व्यक्तियों/ सी0एल0जी0 सदस्यों के साथ आगामी मोहर्रम के दौरान आपसी भाईचारा /सौहार्द व शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के सम्बन्ध में शान्ति एवं अमन गोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्ठी में उपस्थित सभी व्यक्तियों से आगामी मोहर्रम को शांति/शौहार्द व भाईचारे के साथ शकुशल सम्पन्न करने की अपील की गयी तथा शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के सम्बन्ध में अवगत कराया गया ।
मोहर्रम को सकुशल/शांतिपूर्वक सम्पन्न करवाने हेतु पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ की अध्यक्षता में कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने किया गोष्ठी का आयोजन |















Leave a Reply