अवैध शराब के साथ कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने दुकान संचालक को किया गिरफ्तार सरेआम उत्पात मचाने एवं शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 04 व्यक्ति गिरफ्तार |

पिथौरागढ़  | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में, सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी व सीओ के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में, पुलिस द्वारा ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन करने वालों एवं सार्वजनिक/धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में की गई कार्रवाई निम्नवत् है:

1- प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम – उ0नि0 कमलेश चन्द्र जोशी, उ0नि0 मनोज जलाल, का0 विरेन्द्र यादव (SOG) द्वारा चन्द्रभागा पुलिया के पास चेकिंग के दौरान एक दुकान से 19 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। दुकान संचालक राकेश कुमार पुत्र कृपा राम निवासी ग्राम गिरदा थाना खैरीहाट जिला बहराईच (उत्तरप्रदेश) हाल चन्द्रभागा ऐचोली पिथौरागढ को गिरफ्तार कर कोतवाली पिथौरागढ़ में आबकारी अधिनियम की धारा 21/60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

2- अस्कोट क्षेत्र में शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान सरेआम उत्पात मचाने पर थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में अपर उ0नि0 रमेश सिंह द्वारा त्रिभुवन सिंह निवासी सावली सेरा अस्कोट को BNSS की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया।

3- प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी व थानाध्यक्ष कनालीछीना आरती के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चला रहे चालक भगवान सिंह निवासी धारी जोशी पिथौरागढ़ व सचिन कुमार निवासी सन्न कनालीछीना को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।

“मिशन मर्यादा” अभियान के अंतर्गत एवं ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर डीडीहाट पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत कुल 67 व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार चालान/विधिक कार्रवाई की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *