पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ
के0एस0रावत के पर्यवेक्षण में पुलिस द्वारा ट्रैफिक रूल तोड़ने व सार्वजनिक/ धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के विरूद्ध लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में
थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौराम शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक मुकेश कुमार निवासी किरौली को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।
प्रभारी थाना जाजरदेवल उ0नि0 आशीष रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा शान्ति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान दीवान सिंह निवासी डान बास्को स्कूल के पास थाना जाजरदेवल पिथौरागढ़ को धारा 172 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।
थाना बेरीनाग में सूचना मिली की ग्राम रूंगड़ी निवासी धर्मपाल द्वारा अपनी पत्नी व परिजनों से मारपीट गाली गलौच कर उत्पात मचाया हुआ है । चौकी प्रभारी सेराघाट उ0नि0 भुवन गहतोड़ी के नेतृत्व में 112 पुलिस टीम हे0 का0 गिरीश चन्द्र, का0 अमरीश का0 नीरज बिष्ट द्वारा मौके पर पहुँचकर उक्त व्यक्ति को धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।
इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत ट्रैफिक रूल तोड़ने व सार्वजनिक/ धार्मिक स्थलों पर शराब पीने तथा गंदगी करने वाले कुल 82 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की गयी ।















Leave a Reply