पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा जनपद में बाहरी व्यक्तियों के निवास एवं कार्य करने पर शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित कराने के लिए समस्त थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही मानव तस्करी एवं देह व्यापार जैसी आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सघन चेकिंग व सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं । इसी क्रम में कोतवाली पिथौरागढ़ के प्रभारी निरीक्षक ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक बबीता टम्टा मय पुलिस टीम द्वारा नगर क्षेत्र स्थित स्पा सेंटर्स व ब्यूटी पार्लरों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वहां कार्यरत कर्मियों का पहचान व सत्यापन किया गया तथा उनके दस्तावेजों की जांच की गई । संचालकों को स्पष्ट रूप से हिदायत दी गई कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को नियुक्त करने से पूर्व उसका पुलिस सत्यापन कराना अनिवार्य है। यदि भविष्य में किसी प्रकार की अनियमितता या संदिग्ध गतिविधि पाई जाती है, तो संबंधित के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ।
पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा स्पा सेंटर व ब्यूटी पार्लरों का औचक निरीक्षण सत्यापन अनिवार्य |















Leave a Reply