पिथौरागढ़ | नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जनपद पिथौरागढ़ में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। यह अभियान पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के आदेशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी व पुलिस उपाधीक्षक धारचुला कुंवर सिंह रावत के पर्यवेक्षण में संचालित किया जा रहा है । इस क्रम में उ0नि0 भुवन गहतोड़ी चौकी प्रभारी सेराघाट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कस्बा बेरीनाग में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम के दौरान युवाओं को नशे की लत से होने वाले सामाजिक, मानसिक एवं शारीरिक नुकसान के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही नशा मुक्ति को जीवनशैली में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा पुलिस ने लोगों से अपील की कि आपके आस पास अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों की सूचना स्थानीय पुलिस या मानस हैल्पलाईन 1933 पर दें ताकि नशे के सौदागरों पर अंकुश लगाया जा सके ।
बेरीनाग पुलिस द्वारा नशा मुक्ति हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित |















Leave a Reply