पिथौरागढ़ | कुछ दिन पूर्व पंचेश्वर क्षेत्र के निकट चौकी घाट में एक लावारिस शव बरामद हुआ था। पहचान हेतु जनपद पुलिस द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया, लेकिन कोई परिजन आगे नहीं आया । ऐसे में एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में का0 हयात पार्की, होमगार्ड रविन्द्र वर्मा एवं पीआरडी जवान वीर राम ने मानवता का परिचय देते हुए शव का मोक्षधाम ऐचोली में विधिपूर्वक अंतिम संस्कार किया | यह कार्य पुलिस की संवेदनशीलता, कर्तव्यनिष्ठा व समाज के प्रति उसके “सेवा और समर्पण” की भावना को दर्शाता है । पिथौरागढ़ पुलिस – हर मोड़ पर, हर हाल में आपके साथ ।
पुलिस ने निभाया मानवता का धर्म लावारिस शव का किया सम्मानजनक अंतिम संस्कार |















Leave a Reply