एसओजी, कोतवाली धारचुला पुलिस टीम ने एक अभियुक्त के कब्जे से कुल 1 किलो 338 ग्राम चरस बरामद की |

पिथौरागढ़ | वर्ष 2025 तक उत्तराखंड राज्य को नशामुक्त (ड्रग फ्री) बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “ड्रग फ्री देवभूमि” अभियान को सार्थक करने हेतु पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु एसपी पिथौरागढ़ रेखा यादव द्वारा जनपद पुलिस को सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए नशा तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में एसओजी, कोतवाली धारचुला पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जिसमें एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण- विगत दिवस सीओ कुंवर सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचुला विजेन्द्र शाह एवं प्रभारी एसओजी मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में एसओजी व कोतवाली धारचुला पुलिस टीम द्वारा चौकी गलाती के पास चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति पर शक होने पर पूछताछ की इस दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 338 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी । पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति हरीश धामी को गिरफ्तार किया गया।

विधिक कार्यवाही- पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त हरीश धामी पुत्र देव सिंह निवासी धारचुला के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कोतवाली धारचुला में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

बरामद माल- 1 किलो 338 ग्राम अवैध चरस ।
बरामद चरस की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत: ₹268000/- लगभग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *