पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में पुलिस द्वारा होटल ढाबों की आड़ में शराब तस्करी करने तथा शराब के नशे में वाहन चलाकर अपनी व दूसरों की जान खतरे में डालने वालों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है ।
इसी क्रम में –
एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन के नेतृत्व में पुलिस टीम उ0नि0 ललित डंगवाल, चौकी प्रभारी चण्डाक, हे0का0 हरिओम शर्मा, का0 होशियार सिंह द्वारा चैकिंग के दौरान लिन्ठयूडा फील्ड के पास एक टिन शेड की दुकान में शराब बेचने/ परोसने वाले दुकान संचालक शुभम सिंह लुन्ठी पुत्र स्व0 आनन्द सिंह लुन्ठी निवासी लिन्ठयूडा पिथौरागढ को अवैध शराब सहित गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया ।
थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह कोरंगा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक चन्द्र विनोद सिंह निवासी तितरी थाना अस्कोट को गिरफ्तार कर अल्टो कार सीज की गयी ।















Leave a Reply