पिथौरागढ़ | आज जनपद पुलिस की एएचटीयू टीम ने जिला बाल कल्याण समिति, श्रम विभाग, चाइल्ड हैल्प लाइन के साथ मिलकर बाल श्रम पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पैन इण्डिया रेस्क्यू रिहैबलिटेशन कैम्पेन 3.0 अभियान के तहत कस्बा पिथौरागढ़ क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया गया । इस दौरान टीम ने निर्माणाधीन कार्यस्थलों, होटल, ढाबों, वर्कशाप, दुकानों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर चैकिंग अभियान चलाया । इस दौरान एएचटीयू टीम के एचसीपी तारा बोनाल, हे0का0 दीपक खनका, का0 रणवीर कम्बोज, श्रम अधिकारी, जिला बाल कल्याण समिति, चाइल्ड हैल्पलाईन व जिला प्रोवेजन से अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे । इस दौरान बाल श्रम कराने वालों का चन्हीकरण किया गया तथा लोगों को बाल श्रम न कराने हेतु जागरूक किया गया । यह अभियान जनपद में बाल श्रम के खिलाफ ठोस कदम उठाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे नाबालिक बच्चों को उनके अधिकार मिल सकें और समाज में बाल श्रम की समस्या को समाप्त किया जा सके। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि किसी निर्धारित मजदूरी से कम तो नही दिया जा रहा है इस सम्बन्ध में मजदूरों व ठेकेदारों से वार्ता की गयी । ठेकेदारों को हिदायत दी गयी कि मजदूरों को निर्धारित मजदूरी प्रदान करें ।
एएचटीयू पिथौरागढ़ ने विभिन्न विभागों व संस्थाओं के साथ बाल श्रम की रोकथाम के सम्बन्ध में चलाया चैकिंग अभियान |















Leave a Reply