अन्तर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा शपथ ग्रहण समारोह आयोजित |

पिथौरागढ़ | अन्तर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के नेतृत्व में जनपद के सभी थानों, चौकियों एवं शाखाओं में नशा उन्मूलन के प्रति जागरूकता लाने हेतु शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा यह शपथ ली गई कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहेंगे तथा समाज में नशे के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे । पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपदवासियों से भी अपील की गई कि वे नशे की लत से स्वयं भी दूर रहें और दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करें । पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा जनहित में नशा उन्मूलन को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिनमें स्कूली छात्रों के बीच जागरूकता अभियान, रैली, पोस्टर प्रचार, सोशल मीडिया जागरूकता पोस्ट आदि प्रमुख हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *